बिहार : ब्वॉयफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ी दो लड़कियां, वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल

By: Ankur Tue, 21 Sept 2021 7:33:27

बिहार : ब्वॉयफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ी दो लड़कियां, वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल

कई बार ऐसे मौके देखने को मिलते हैं जब अपने ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को लेकर दो लोग आपस में भीड़ जाते है। बिहार के मुजफ्फरपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां मोतीझील इलाके के एक मॉल के बाहर दो लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ गई जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय पुलिस को इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि हमारे पास किसी की ओर से इस तरह की कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

वीडियो के अनुसार, मॉल के बाहर एक लड़का चार लड़कियों के साथ खड़ा था। लड़कियों आपस में बहस कर रही हैं। कुछ देर में दो लड़कियां एक लड़की के साथ मारपीट करने लगती हैं। लड़का भी बीच-बचाव करने के स्थान पर खड़ा रहता है। बाद में मॉल का एक कर्मचारी आकर दखल देता है तब मारपीट बंद होती है। जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद 'ब्वॉयफ्रेंड' को लेकर हुआ। वहीं, लड़कियों के बीच मारपीट के इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लोग वीडियो बनाते और तस्वीरें लेते तो देखे जा सकते हैं लेकिन बीच-बचाव कराने के लिए काफी देर तक कोई आगे आता नहीं दिखता है।

ये भी पढ़े :

# इंदौर : नगर निगम ने किया सात अस्थायी कर्मचारियों को बर्खास्त, आपत्तिजनक तरीके से तालाब में फेंकी थी गणेश की मूर्तियां

# आत्महत्या या हत्या में उलझी गुत्थी, पेड़ से लटका मिला नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव

# कपिल के शो में चौके-छक्के उड़ाएंगे वीरू-कैफ! माधुरी पर फब रही साड़ी की कीमत जान रह जाएंगे हैरान

# बिहार : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, 5 की मौत

# छत्तीसगढ़ : सरकारी गर्ल्स स्कूल की 7 छात्राएं निकली संक्रमित, सभी की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com